अल्लामा शिब्ली नोमानी पुस्तकालय

अल्लामा शिब्ली नोमानी पुस्तकालय
नदवतुल उ़लमा का यह महत्वपूर्ण पुस्तकालय एक शानदार पाँच मंजिला इमारत में है, विदेशों के शोधार्थियों को भी इस पुस्तकालय से लाभ मिलता है। नदवतुल उ़लमा का यह प्रसिद्ध पुस्तकालय भारत में अपनी खास पहचान रखता है।

इसके तीन विभाग हैंः मुद्रित पुस्तक विभाग, पांडुलिपि विभाग और अंग्रेज़ी विभाग। इनके अलावा अलग स्थायी ज़िम्मेदार हैं, जिनकी देख-रेख पुस्तकालय अध्यक्ष करते हैं, नदवतुल उ़लमा के केन्द्रीय पुस्तकालय के साथ-साथ कुछ अन्य पुस्तकालय भी इसमें शामिल हैं, जिनमें नवाब सैयद सिद्दीक़ हसन रह0 का पुस्तकालय और मौलाना हकीम सैयद अब्दुल अ़ली रह0 का पुस्तकालय प्रमुख स्थान रखते हैं। जिनमें कुछ महत्वपूर्ण पांडुलिपियाँ भी हैं। नदवतुल उ़लमा के पुस्तकालय से छात्रों को पाठ्यपुस्तकें उधार दी जाती हैं, जो वार्षिक परीक्षा के समय जमा करा ली जाती हैं।

9 मार्च 2021 तक, पुस्तकालय में पुस्तकों की कुल संख्या है- 211309 है, उधार पुस्तकालयों के पुस्तकों की संख्या इसके अलावा हैं, जिनमें अरबी, फ़ारसी और उर्दू के लगभग पाँच हज़ार पांडुलिपियाँ हैं। पुस्तकालय को कम्प्यूटरीकृत कर दिया गया है

इस केन्द्रीय पुस्तकालय के अलावा, उप-पुस्तकालय भी हैं जो दारुल उ़लूम के विभागों की ज़रूरतों के लिए हैं और छात्रावासों में भी ‘‘दारुलमुतालअह’’ (स्टडी हॉल) के नाम से पुस्तकालय हैं।